दिल्ली में भाजपा की सरकार, लेकिन केजरीवाल पहली पसंद: सर्वे

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारिखों के ऐलान से पहले ही यहां सियासी तापमान अपने चरम पर पहुंचा हुआ है। इस सियासी तापमान के बीच नया चुनावी सर्वे आया है। ताजा चुनावी सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है।

arvind kejriwal

दिल्ली के मतदाताओं का मूड टटोलने के लिए जब इकॉनोमिकस टाइम्स ने सर्वे कराया। इस ओपिनियन पोल में बड़ी विरोधाभास स्थिति सामने आया है। टीएनएस इंडिया ने यह पोल 21 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच 35 विधानसभा क्षेत्रों में किया और 7,113 वोटरों से राय ली। इस पोल के मुताबिक दिल्ली की जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहती है, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल है।

इस पोल के मुताबिक भाजपा को 47 सीटें मिल सकती हैं, वहीं आम आदमी पार्टी को 22-25 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस एक बार पिछड़ती दिख रही हैं। इस पोल में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है वो ये कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी के 49 दिन की सत्ता को सबसे ज्यादा पसंद किया है।

दिल्लीवाले आप के अरविंद केजरीवाल को अपने मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। पोल में भाग लेने वाले 42 प्रतिशत लोग केजरीवाल को दिल्ली का सीएम देखना चाहते हैं, वहीं 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और चांदनीचौक से भाजपा सांसद हर्ष वर्धन को दिल्ली का सीएम होना चाहिए। वहीं भाजपा के जगदीश मुखी भी सीएम के लिए सिर्फ 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+