रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस: दिल्ली पुलिस ने DRDO वैज्ञानिक को किया अरेस्‍ट, वकील को मारने के लिए किया था ये काम

नई दिल्‍ली, 18 दिसंबर। पिछले दिनों दिल्‍ली के रोहिणी कोर्ट हुए ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने एक DRDO वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि वो वकील को मारना चाहता थादिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार को रोहिणी जिला अदालत के अंदर एक वकील को मारने के लिए टिफिन बम रखने के आरोप में एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया।

rohni

रोहिणी जिला अदालत के अंदर कम तीव्रता वाला विस्फोट होने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इस वैज्ञानिक को अरेस्‍ट किया जिस पर वकील को मारने के लिए टिफिन बम लगाने के आरोप है। वो वहां एक अदालत की सुनवाई में शामिल होने वाला था।बता दें ये 9 दिसंबर को रोहिणी जिला अदालत में एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था। घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था जिसे तुरंत अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

Recommended Video

    Rohini Court Blast: DRDO Scientist अरेस्ट, वकील को मारने के लिए रखा था बम | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने बताया कि आरोपी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक के तौर पर काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वकील से मुकदमे में उलझा हुआ था। पुलिस ने बताया कि उसने खुद बम बनाकर कोर्ट रूम नंबर 102 में रखा था।

    पूछताछ के दौरान, वैज्ञानिक ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह वकील को मारना चाहता था और इसलिए उसने आईईडी लगाया।

    दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को वैज्ञानिक के खिलाफ कई सुराग और सबूत मिले, जिसमें सीटीवीटी फुटेज और डंप डेटा शामिल थे, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में अभी तक वैज्ञानिक का ही नाम सामने आया है। आगे की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+