दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हौजखास थाने ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी उनके दफ्तर से हुई है।

इस पूरे मामले को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राजनीति दांव पेंच बताया है। संजय सिंह का कहना है कि मोदी सरकार पुलिस को खौफ दिखाकर डरा रही है ताकि हमारी आवाज दबाई जा सके। संजय सिंह का कहना है कि यह गिरफ्तारी बिना नोटिस के की गई है।
गौरतलब है कि जितेंद्र सिंह तोमर के साथ फर्जी डिग्री विवाद का मामला जुड़ा हुआ है। उनकी कानून की डिग्री पर विवाद है। बता दें कि पुलिस ने तोमर के दस्तावेजों को सही नहीं पाया है और उनसे पूछताछ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications