अभी और बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फ तो दिल्ली में होगी बारिश

नयी दिल्ली। जब धूप उगने लगी तो लोगों को लगा कि अब सर्दी से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन आपको बता दें कि अभी कुछ और दिन आपको सर्दी ने छुटकारा नहीं मिलने वाला है। जी हां दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी ठंड आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। पहाड़ों में फिर से शुरू हुई बर्फबारी ने दिल्लीवासियों की ठंड जाने की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।

cold

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्लीवालों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। 11 और 12 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के पुर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

हलांकि आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी में 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। फिर से आई ठंड और घने कोहरे की वजह से कुल 119 उड़ानें प्रभावित हो गई। जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+