मोदी की कैबिनेट छोड़ वापस दिल्ली लौटेंगे डॉ हर्षवर्धन!

खबर आई कि भाजपा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बनाएगी, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने साफ कर दिया कि ये दिल्ली में भाजपा तोड़-जोड़ कर सरकार नहीं बनाएगी। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी दिल्ली में सरकार बनाने की बात को साफ करते हुए कहा है कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं बनाएगी।
हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। जहां भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हो गए है तो वहीं दिल्ली में भाजपा अब तक अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम भी नहीं तय नहीं कर पाई है। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के अनुसार सीएम उम्मीदवार का नाम अब प्रधानमंत्री खुद तय करेंगे।
सीएम पद की उम्मीदवारी के लिए जिन नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा है उनमें दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, विधायक रामबीर सिंह बिधुड़ी और मीनाक्षी लेखी प्रमुख हैं, लेकिन कई बड़े नामों के सामने आने के बाद पार्टी के अंदर के भीतर से जो खबरें आ रही हैं उनसे ये संकेत मिल रहा है कि दिल्ली के सीएम पद का उम्मीदवार और कोई नहीं बल्कि डॉ. हर्षवर्धन होंगे। सूत्र बताते है कि हर्षवर्धन पहले से ही मोदी की पसंद रहे है। माना जा रहा है कि दिल्ली में दोबारा चुनाव होने के चलते हर्षवर्धन के सीएम पद के लिए फिर से हर्षवर्धन का रास्ता साफ हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा में गई दिग्गज नेताओं के सपने टूट जाएगे।












Click it and Unblock the Notifications