दिल्ली मेट्रो पर फिर लगा 'ब्रेक', तकनीकी खराबी के चलते येलो लाइन पर एक घंटे के लिए बंद की गई सेवाएं

नई दिल्ली, 21 जून: दिल्ली मेट्रो में मंगलवार को एक बार फिर एक घंटे के लिए ब्रेक लगा। तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं एक घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं। ये जानकारी दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन ने दी है। येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है।

Delhi Metro Yellow Line service delays for an hour due to Technical glitch

दोपहर एक बजे ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दोपहर करीब एक बजे ट्वीट किया, ''येलो लाइन संबंधी ताजा जानकारी: समयपुर बादली और विश्वविद्यालय के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य।'' दोपहर करीब दो बजे एक अन्य ट्वीट किया कि सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।

जून में ही ब्लू लाइन पर कई बार बाधित हो चुकी हैं सेवाएं

बता दें, मेट्रो की ब्लू लाइन पर जून में कई बार सेवाएं बाधित हुई हैं। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा के इलेक्ट्रानिक सिटी को जोड़ती है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से इसकी एक शाखा गाजियाबाद के वैशाली तक जाती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया था कि मंडी हाउस में एक ट्रेन में आई गड़बड़ी के कारण रविवार को सेवाएं कुछ देर बाधित रहीं। इससे पहले 9 जून को ब्लू लाइन पर एक बड़ी तकनीकी खराबी के चलते यात्री दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे थे। इसी लाइन पर छह जून को तकनीकी गड़बड़ी के कारण डेढ़ घंटे सेवाएं बाधित रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+