दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में जमा राशि 1 अप्रैल, 2017 से नहीं होगी वापस, 31 दिन में ले रिफंड
1 अप्रैल, 2017 से दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड वापस करने पर कार्ड में जमा राशि को वापस नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली। 1 अप्रैल, 2017 से दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड वापस करने पर कार्ड में जमा राशि को वापस नहीं किया जाएगा। डीएमआरसी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को इंटरऑपरेबल बनाने के मकसद से रिजर्व बैंक के आदेशों के अनुसार इन कार्ड में जमा राशि का रिफंड वापस नहीं होगा। इसके तहत नए खरीदे जाने वाले कार्ड के अलावा पुराने कार्ड पर भी रिचार्ज कराई गई राशि को रिफंड नहीं किया होगा।

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले कार्डधारकों को रिचार्ज कराई गई राशि को सफर करके ही खर्च करना होगा। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड पर अधिकतम 2,000 रुपए की राशि ही रिचार्ज कराई जाने की सुविधा बरकरार रहेगी। डीएमआरसी के मुताबिक जो लोग अपने कार्ड पर रिचार्ज कराई गई राशि का रिफंड चाहते हैं, उनके पास 1 से 31 मार्च तक का समय होगा।
डीएमआरसी की तरफ जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 1 अप्रैल, 2017 से मौजूदा और नए कार्ड सभी को नॉन-रिफंडेबल कार्ड में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके तहत कार्डधारक रिचार्ज कराई गई राशि हासिल नहीं कर पाएंगे। पर कार्ड खरीदते समय जमा कराई गई सिक्योरिटी की रकम उन्हें मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications