Delhi Metro का होली अपडेट, 29 मार्च को दोपहर बाद चलेंगी सभी रूट की मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देशभर में 29 मार्च, 2021 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि कई राज्यों में एहतियात के तौर पर होली के सार्वजनिक कार्यकमों पर रोक है लेकिन अपने परिवार संग घर में होली मनाने की छूट है। इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने होली के दिन दोपहर तक सभी रूट की मेट्रो को बंद करने का फैसला किया है। 29 मार्च की दोपहर 2.30 बजे तक रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों की सेवाएं बंद रहेंगी।
Recommended Video

यह जानकारी डीएमआरसी ने शनिवार को अपने एक ट्वीट में दी। जानकारी के मुताबिक होली के दिन दोपहर 2.30 बजे के बाद से मेट्रो सेवा सूचारी रूप से संचालित होगी। बता दें कि हर वर्ष रंगो के त्योहार होली के मौके पर डीएमआरसी मेट्रो में स्वच्छता और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लेता है। इसके साथी ही मेट्रो फीडर सर्विस भी दोपहर बाद ही आम दिनों की तरह सामान्य रूप से संचालित होगी। गौरतलब है कि होली के मौके पर सड़क सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीटीसी की बसों की संख्या भी आम दिनों के मुकाबले कम रहेगी। राजधानी दिल्ली में होली के मद्देनजर रेलवे, दिल्ली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने भी किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की है। सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख बाजारों और रास्तों पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मॉल, सिनेमा हॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थानों को 'सुपर स्प्रेडर' घोषित कर दिया है। साथ ही होली के मौके पर सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए 2 बिलियन डॉलर का कर्ज देगा जापान, मेट्रो-बिजली का होगा विकास












Click it and Unblock the Notifications