जोर का झटका: 66 फीसदी तक बढ़ सकता है दिल्ली मेट्रो का किराया

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली मेट्रो में रोज यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को जोर का झटका लग सकता है। दिल्‍ली मेट्रो का किराया सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई कमेटी ने मेट्रो का किराया बढ़ाने का प्रस्‍ताव रखा है।

metro

कमेटी ने प्रस्‍ताव दिया है कि दिल्‍ली मेट्रो का किराया 66 फीसदी तक बढ़ा दिया जाए। पीटीआई की खबर के मुताबिक न्‍यूनतम किराए को 8 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए और अधिकतम किराए को 30 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए करने का प्रस्‍ताव दिया गया है।

दिल्‍ली मेट्रो का किराया सुनिश्चित करनी वाली टीम ने तय समय सीमा बीत जाने के बाद तीन महीने का समय और मांगा था। इसके बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शहरी विकास मंत्रालय को सौंप दी है। कमेटी ने सरकार से तीन माह का समय और मांगा था पर मंत्रालय ने और ज्‍यादा समय देने से मना कर दिया।

अब दिल्‍ली मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने पर अंतिम निर्णय डीएमआरसी बोर्ड के प्रमुख और शहरी विकास मंत्रालय के सचिव राजीव गौबा लेंगे। पिछली बार मेट्रो का किराया वर्ष 2009 में बढ़ाया गया था।

इस साल जून में दिल्‍ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एम एल मेहता की अध्‍यक्षता में तीन सदस्‍यीय समिति मेट्रो का किराया सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई थी। इस समिति को तीन महीने में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।

डीएमआरसी ने इससे पहले फाइव स्‍लैब फेयर सिस्‍टम बनाने की बात कही थी। इसमें न्‍यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 50 रुपए किए जाने का प्रस्‍ताव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+