दिल्ली मेट्रो में बुधवार से सफर करना होगा महंगा, बढ़े हुए किराए को मिली मंजूरी
दिल्ली मेट्रो में होने वाला आरामदायक सफर अब महंगा होने वाला है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराए को बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में होने वाला आरामदायक सफर अब महंगा होने वाला है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराए को बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली मेट्रो का नया किराया बुधवार से लागू कर दिया जाएगा। अभी दिल्ली मेट्रो ने किराए को बढाए जाने की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पर अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार से नया किराया लागू हो जाएगा।
अभी तक आ रही खबरों के मुताबिक डीएमआरसी बोर्ड की किराया समिति ने किराया बढ़ाए जाने की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। डीएमआरसी बोर्ड की तरफ से मिली मंजूरी के बाद दिल्ली मेट्रो में न्यूनतम किराया 8 रुपए की जगह पर 10 रुपए हो जाएगा और वहीं अभी जो अधिकतम किराया 30 रुपए है वो बढ़कर 50 रुपए हो जाएगा।
एनबीटी की खबर के मुताबिक एक विश्वसनीय सूत्र ने मेट्रो किराया बढ़ाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया है कि बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। नए किराए को लेकर कल पब्लिक नोटिस जारी होगा और नया किराया बुधवार से लागू होगा।
दिल्ली मेट्रो ने किराए के नए स्लैब बनाए हैं जिसके तहत 10 रुपए, 15 रुपए, 20 रुपए, 30 रुपए, 40 और 50 रुपए किराए तय किए गए हैं। इससे पहले 2009 में न्यूनतम किराए को 6 रुपए से बढ़ाकर 8 रुपए किया गया था और अधिकतम किराए को 22 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए किया गया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications