दिल्ली हिट एंड रन : देखें कैसे तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दी 32 साल के शख्स को खौफनाक मौत
नयी दिल्ली। दिल्ली के हिट एन रन केस की सच्चाई सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सच सामने आ गया है कि कैसे एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने 32 साल के शख्स को खौफनाक मौत दे दी? इस हादसे में 32 साल के सिद्धार्थ शर्मा की मौत हो गई थी। Viral Video: दिल्ली में घूम रहा है सीरियल डॉग किलर, सिर पर 1 लाख का ईनाम

जो वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई वो बेहद भयानक है। 100 से ज्यादा की रफ्तार में आ रही मर्सिडीज सवार ने सिद्धार्थ को हवा में उछाल दिया। रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद वो दूर जाकर गिरा।
क्या थी घटनाक्रम
- घटना दिल्ली के सिविल लाइन इलाके की है।
- सड़क पार करते वक्त शख्स को तेज रफ्तार मर्सिडीज ने टक्कर मारी।
- मर्सिडीज़ कार 12वीं में पढ़ने वाला एक छात्र चला रहा था।
- वीडियो फुटेज के मुताबिक सिद्धार्थ ने बचने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सके।
- पुलिस के मुताबिक मर्सिडीज की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा थी।
- सिद्धार्थ को टक्कर मारने के बाद मर्सिडीज फुटपाथ पर चढ़ गई और बंद पड़ गई।
- हादसे के बाद उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे बेल मिल गई।
- छात्र के पिता पर 'नाबालिग को गाड़ी चलाने के लिए इजाजत' देने का आरोप लगाया है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications