केजरीवाल के बाद कांग्रेस ने भी की मांग, बैलट पेपर से हो एमसीडी चुनाव

मायावती की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने भी इसको लेकर बड़ी मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर दिल्ली एमसीडी के चुनाव बैलट पेपर से कराने की मांग की है।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव अगले महीने होंगे, माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इस संदर्भ में आज तारीखों का ऐलान कर सकता है। दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर बड़ी मांग की है। केजरीवाल ने दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव ईवीएम की जगह बैलट पेपर से कराने की मांग की है।

kejriwal बैलट पेपर से हो MCD चुनाव, दिल्ली के CM केजरीवाल ने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से की मांग

दिल्ली में अगले महीने होने वाले तीन नगर निगमों के चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की इस मांग से नई चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने भी बैलट पेपर से एमसीडी चुनाव की मांग की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ईवीएम से मतदान पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए इस संदर्भ में चुनाव आयोग के सामने पत्र भेज कर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि चुनाव आयोग ने मायावती के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ईवीएम में छेड़छाड़ का सवाल ही नहीं है।

मायावती की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने भी इसको लेकर बड़ी मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर दिल्ली एमसीडी के चुनाव बैलट पेपर से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एमसीडी चुनाव ईवीएम के जरिए न करा के बैलट पेपर के जरिए कराए जाएं। इस बीच कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी एमसीडी चुनाव बैलट पेपर से कराने की मांग की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की इस मांग के बीच माना जा रहा है कि आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। एमसीडी चुनाव अगले महीने होंगे, ये बिल्कुल तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+