AAP विधायकों से नहीं मिले जंग, सोमनाथ ने कहा, मिलने से बजाए लंच पर चले गए LG
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आप के विधायकों से मुलाकात नहीं की। कृष्णा-गोदावरी बेसिन केस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और मुकेश अंबानी के खिलाफ शिकायत लेकर आप के विधायक एलजी से मिल ने पहुंचे थे, लेकिन उपराज्यपाल ने उनसे मुलाकात नहीं की।

इस बात से नाराज आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि एलजी नजीब जंग ने हमसे मिलने की जगह लंच पर जाना ज्यादा जरूरी समझा। सोमनाथ भारती ने कहा कि एलजी को इस मामले को देखना चाहिए, लेकिन वो हमसे मिलने के बजाए साथ वाले कमरे में बैठे रहे । आपको बता दें कि आप नेता उपराज्यपाल से मिलकर मांग करने वाले थे कि पूर्व सीएम शीला दीक्षित और मुकेश अंबानी के खिलाफ कृष्णा-गोदावरी बेसिन मामले में पहले से दर्ज एफआईआर पर एक्शन नहीं होने पर वो खुद के खिलाफ मामला दर्ज कराएं।
आप का आरोप है कि साल 2014 में इस ममाले में केस दर्ज कराया गया था, लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के दौरान एलजी ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। आप ने नजीब जंग को सोनिया गांधी का करीबी बताया और कहा है कि जंग ने शीला दीक्षित को भी सीएनजी फिटनेस स्कैम में बचाया था। ऐसे में आप की मांग है कि एलजी और एसीबी चीफ मुकेश मीणा को शीला दीक्षित को बचाने के लिए इस मामले में सह-आरोपी बनाया जाए ।












Click it and Unblock the Notifications