रात 10 बजे के बाद दिल्ली में नहीं हो सकेगी शॉपिंग, बिजली होगी गुल
नई दिल्ली। बिजली आती नहीं और फिर भी हर महीने बिजली का किराया देना पड़ता है। तापमान 45 डिग्री के पार है और घर में रखी फ्रिज बेचारी घर के लोगों को पानी भी नहीं पिला पा रही है। मेहनत करने के बाद किसी तरह से घर में एसी और कूलर खरीदा तो वो भी सिर्फ आने वाले मेहमानों के लिए शो-पीस ही बना हुआ है। यह हाल है देश की राजधानी दिल्ली का जहां लोगों का गला इस प्रचंड गर्मी में पानी से नहीं बल्कि सवालों से भरा हुआ है।
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे बिजली संकट को ध्यान में रखते हुए यहां के राज्यपाल नजीब जंग ने बिजली विभाग के सभी बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद नजीब जंग ने अपने आदेश में कहा कि रात 10 बजे के बाद दिल्ली के किसी भी मॉल को बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। मोटे तौर पर कहा जाए तो रात 10 बजे के बाद दिल्ली के सभी मॉलों में अंध्ेारा छा जाएगा और लोग शॉपिंग करने के बहाने घरों से भी बाहर नहीं निकल पाएंगे।
नजीब जंग ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि दोपहर 3.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक किसी भी सरकारी दफ्तर में अध्किारीगण समेत कोई भी कर्मचारी एयरकंडीशन का प्रयोग नहीं करेगा।

रात 10 बजे के बाद दिल्ली में अंधेरा
दिल्ली के सभी मॉल्स में रात 10 बजते ही अंधेरा हो जाएगा।

बड़े मॉल बंद होने से आम जन को परेशानी
दिल्ली में बिजली कटौती होने से आम जन को काफी परेशानी हो रही है।

नहीं जगमगाएगा दिल्ली का शॅपिंग काम्पलेक्स
बिजली की खप्त कम करने के लिए स्कूल और कॉलेज से गुहार लगाई गई है कि वे शाम 3.30 और 4.40 बजे के बीच एसी को बंद रखें।

सरकारी अधिकारी भी परेशान
दिल्ली में हो रही बिजली कटौती के बाद से सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारियों को भी टॉर्च के सहारे काम करना पड़ रहा है।

शिक्षा सत्र के साथ बिजली कटौती शुरु
नए शैक्ष्णिक सत्र के साथ- साथ नई दिल्ली में बिजली कटौती का भी एक सत्र शुरु हो गया है जो कि अनियमित है।












Click it and Unblock the Notifications