मर्सिडीज हादसा: नाबालिग आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
नयी दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइन में मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के वक्त कार चला रहे नाबालिग आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गैर इरादतन हत्या का आरोप दर्ज किया गया है। दिल्ली हिट एंड रन : देखें कैसे तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दी 32 साल के शख्स को खौफनाक मौत

सीसीटीवी फुटेज के बाद दिल्ली पुलिस ने माना कि आरोपी किशोर रिहायशी इलाके में बहुत तेजी से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से पीड़ित की जान गई। व हीं नाबालिग आरोपी के पुराने रिकॉर्ड से पता चला कि उसपर लापरवाही से गाड़ी चलाने के पहले भी कई मामले आ चुके हैं। तीन बार उसका चलान इसी वजह से हुआ था। इससे पहले भी वह इसी तरह गाड़ी चलाते हुए एक अन्य वाहन के साथ दुर्घटना कर चुका है।
जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ सिद्धार्थ शर्मा की मौत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और एफाईआर में धारा 304 जोड़ दिया है। पुलिस आरोपी नाबालिग का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। आरोपी के पिता और मर्सिडीज के मालिक को भी शुक्रवार को पुिस ने गिरफ्तार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications