चुनावी खर्च पर केजरीवाल और भारती को हाईकोर्ट का नोटिस

arvind kejriwal nad somnath
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार मुसीबतों में घिरी हुई है। कानून मंत्री आलोचनाओं से घिरे हुए है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माथे पर भी बल पड़ा हुआ है। ऐसे में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी उन्हें नोटिस जारी कर उनकी परेशानी बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें यह नोटिस विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा से अधिक खर्च करने के को लेकर जारी किया है। कोर्ट ने चुनावी खर्चे के संबंध में उनके चुनाव अमान्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका के कारण दिया गया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं विजेंद्र गुप्ता और आरती मेहरा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती को नोटिस जारी कर 25 फरवरी तक जवाब मांगा है। इस याचिका में बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल और भारती पर 14 लाख रुपये की सीमा से अधिक खर्च करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायामूर्ति विपिन संघई ने केजरीवाल को गुप्ता की याचिका पर नोटिस भेजा है जबकि न्यायामूर्ति जीएस सिस्तानी ने मेहरा की याचिका पर भारती को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए आप नेताओं पर चार दिसंबर को हुए चुनाव में 17 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च करने का आरोप लगाया है और उन्होंने न्यायालय से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने का निवेदन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+