कॉमनवेल्थ घोटाले में शीला दीक्षित पर दर्ज हो सकता है केस
नई
दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले को लेकर आज दिल्ली सरकार केस दर्ज करने का आदेश दे सकती है, उन पर एक निजी कंपनी को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गेम्स के लिए जरूरी लाइटें जो कि 6 हजार रूपये की थी, उन्हें 27 हजार रूपये में खरीदा गया था। अभी तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ अनधिकृत कॉलोनियों में प्रोवीजनल सर्टिफिकेट बनवाने के मुद्दे पर उन पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। id="toptextpromo">सीडब्ल्यूजी
मंत्री मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट तैयार की जिसके आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो को मामला दर्ज करने का आदेश केजरीवाल दे सकते हैं। गौर हो कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले अपने मेनीफेस्टों में वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो वह शीला दीक्षित सरकार में हुए घोटालों की जांच करवाएंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यह
भी ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से ही आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिससे अभी तक 'आप' सरकार कोई बड़ा निर्णय नहीं ले सकी है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए केजरीवाल ने संकेत दिये थे कि अब से प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी कि गड़बड़ी न होने पाये।











Click it and Unblock the Notifications