Delhi Pollution:15 दिनों तक बढ़ा 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान, अब 3 दिसंबर तक चलेगा

नई दिल्ली, 16 नवंबर: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बाद केजरीवाल सरकार ने 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अभियान को हम 15 दिनों के लिए बढ़ाएंगे। दिल्ली सरकार का यह अभियान 18 नवंबर को खत्म होने वाला था, लेकिन अब 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

Delhi pollution

Recommended Video

    Delhi में लग सकता है Pollution वाला weekend lockdown, जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

    मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार के 'रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ' अभियान को 18 नवंबर को एक महीना हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि इसको हम 15 दिनों के लिए बढ़ाएंगे। ये अब 19 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। मंत्री राय ने कहा कि अभियान का दूसरा चरण, जिसके तहत लोगों से प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करते हुए अपने इंजन बंद करने का आग्रह किया जाता है, अब 3 दिसंबर तक जारी रहेगा।

    इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक के बारे में पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक में हमने (दिल्ली सरकार) ने प्रस्ताव दिया कि वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को एनसीआर क्षेत्रों में लागू किया जाना चाहिए, निर्माण कार्य पर रोक लगनी चाहिए, उद्योग भी बंद होने चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने एफिडेविट में पराली जलने से उसका दिल्ली में प्रदूषण में योगदान 4% और उसी एफिडेविट में दूसरी जगह 35-40% बताया है। ये दोनों ठीक नहीं हो सकते। हम केंद्रीय मंत्री से निवेदन करते हैं कि इसको स्पष्ट कीजिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+