दिल्ली के 50 से अधिक अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर और ICU बेड मौजूद नहीं, जानिए राजधानी में हॉस्पिटल के हाल?

दिल्ली के 50 से अधिक अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर और ICU बेड मौजूद नहीं, जानिए राजधानी में हॉस्पिटल के हाल?

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 10,774 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं और 48 मौतें हुई हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाया जा सकता है। वहीं दिल्ली में सरकारी डेटा के मुताबिक दिल्ली में 50 से अधिक अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर और आईसीयू बेड मौजूद नहीं हैं। दिल्ली में रविवार (11 अप्रैल) को शाम 5 बजे तक कोरोना एप के मुताबिक सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए कुल बेड की संख्या 11,727 है, जिसमें से 5,363 बेड्स ही अब खाली हैं। वहीं 1,153 वेंटिलेटर बेड्स हैं, जिनमें सिर्फ अब 307 बेड ही खाली हैं। दिल्ली में कुल 1,852 आईसीयू बेड हैं, जिसमें से सिर्फ 511 बेड ही खाली हैं। यानी यह आईसीयू के बिना कुल उपलब्ध बेड का 72.4 प्रतिशत है।

Recommended Video

    Coronavirus: Satyendra Jain की दिल्लीवासियों से अपील- जरूरी हो तभी घर से निकलें | वनइंडिया हिंदी
    Delhi coronavirus

    राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एम्स ट्रॉमा सेंटर, बुराड़ी अस्पताल, बेस अस्पताल दिल्ली कैंट, दीप चंद बंधु अस्पताल, उत्तर रेलवे अस्पताल इत्यादी दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के प्रमुख अस्पतालों में से एक हैं, जहां वेंटिलेटर वाला एक भी आईसीयू बिस्तर खाली नहीं है। इसी तरह, दिल्ली के 44 निजी अस्पताल में एक भी वेंटिलेटर बेड नहीं है। जबकि दो सरकारी और 50 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं हैं। ये आंकड़े दिल्ली कोरोना ऐप के अनुसार दिए गए हैं।

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा था, अस्पतालों की व्यवस्था काबू में रही तो दिल्ली में लॉकडाउन की जरूरत नहीं होगी। सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से वैक्सीनेशन को लेकर सभी प्रतिबंध हटाने की मांग की है। सीएम केजरीवाल की मांग है कि वैक्सीन सभी आयु वर्ग को दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन अभियान और भी तेज करने की जरूरत है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में एक दिन में एक लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 20.7 लाख लोगों को वैक्सीन डोज लगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+