दिल्ली सीएम आवास पर तोड़फोड़ का मामला 17 मई तक स्थगित, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए ये निर्देश

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान के बाद सीएम आवास में तोड़फोड़ के मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 मई तक स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने पुलिस को प्रशासनिक व्यवस्था फेल होने की स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।

Delhi High Court

Recommended Video

    CM House Attack: BJP ने क्यों किया हमलावर उपद्रवियों को सम्मानित ! | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम आवास में तोड़फोड़ के मामले पर सुनवाई 17 मई तक स्थगित कर दी है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद भाजपा युवा मोर्च के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था। भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर धरने बैठे थे। इस दौरान नारेबाजी के बीच अचानक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बूम बैरियर तक पहुंच गए थे। सीएम आवास पर तोड़फोड़ करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले मामले में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और कहा कि ऐसे प्रदर्शनकारियों के मन में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के लिए भी कोई सम्मान नहीं है।

    वहीं अब सीएम आवास में तोड़फोड़ के मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 मई तक स्थगित कर दिया है। अदालत ने पुलिस को व्यवस्था की विफलता के कारणों का खुलासा करते हुए एक स्थिति रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+