Morbi bridge collapse : केजरीवाल ने की गुजरात के CM के इस्तीफे की मांग, कहा- तुरंत करवाए जाएंं चुुनाव
Morbi bridge collapse : गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी सरकार को घेरने में जुटी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोरबी पुल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। साथ ही, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस्तीफे की मांग कर दी। यही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि राज्य में तुरंत विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पुल त्रासदी भ्रष्टाचार का परिणाम थी और उन रिपोर्टों का हवाला दिया कि कैसे एक कंपनी मेक क्लॉक को सस्पेंशन ब्रिज के नवीनीकरण का प्रभार दिया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल का टेंडर क्यों दिया गया? इसका मतलब है कि उसके पार्टी (भाजपा) से संबंध थे। मामले में प्राथमिकी में न तो कंपनी का और न ही उसके मालिकों का जिक्र है।" उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप हैं कि सत्तारूढ़ दल को कंपनी के मालिकों से बहुत बड़ा चंदा मिला था और कहा कि इस तरह के आरोपों की जांच की जरूरत है।
Recommended Video
मामले को कवर किया जा रहा है: केजरीवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पुल हादसे में जीवित बचे लोगों से मिलने के लिए मोरबी के सिविल अस्पताल में सफाई अभियान का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "अस्पताल में स्प्रूस-अप एक अलग मामला है, लेकिन मामले को कवर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव तुरंत होना चाहिए।"
दिल्ली में योगा क्लास नहीं होगी बंद: अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में योगा क्लास बंद करने को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि अच्छे काम रोकने की कोशिश हो रही है, लेकिन योगा क्लास बंद नहीं की जाएगी। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम शुरू किया था, इसमें पार्कों में और दूसरी जगह दिल्ली सरकार मुफ़्त में टीचर मुहैया कराती है। 11 महीने से 590 जगह पर रोजाना क्लास चल रही थी, 17 हज़ार लोग लाभान्वित हो रहे थे। पोस्ट कोविड बहुत से लोग लाभ उठा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications