केजरीवाल का दावा, 'आप' सरकार देश की सबसे ईमानदार कैबिनेट
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा से आलोचनाओं के केंद्र में रही है। कभी अपने मंत्रियों की फर्जी डिग्री को लेकर तो कभी मंत्रियों के विवादों को लेकर।ताजा विवाद प्याज घोटाले को लेकर उठा है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन विवादों के बावजूद खुद को बेहतर साबित करने में जुटे हुए हैं।
खुला राज: केजरीवाल का प्याज 'घोटाला', 18 रु.में खरीदकर 30 रु. में बेचा

जी हां केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट के देश का ‘सबसे ईमानदार' कैबिनेट बताया है। केजरीवाल का दावा है कि उनकी सरकार ने ईमानदार मंत्रियों ने ईमानदार सचिवों और विभाग प्रमुखों को चुना है और एक पैसे का भी दुरुपयोग नहीं किया गया है।
केजरीवाल ने 12 एशिया प्रशांत देशों और अमेरिका से आए युवा सांसदों और नीति तय करने वाले नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए ये दावा किया है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित सिर्फ 7 मंत्रियों की छोटी कैबिनेट है। जो कि देश की सबसे ईमानदार कैबिनेट है। जहां एक पैसे का भी दुरुपयोग नहीं किया जाता है।
केजरीवाल ने कहा कि हमारी कैबिनेट में सबसे लिए सिर्फ एक संदेश है कि अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोग चुनते हैं जो दक्षता और ईमानदारी के लिए चर्चित हैं।












Click it and Unblock the Notifications