क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली में 48 का आंकड़ा मिलता ना देख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने क्या कहा

Google Oneindia News

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मतों की गणना 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आप आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। सुबह दस बजे की मतगणना में आप के प्रत्याशी 45 और भाजपा प्रत्याशी 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू होने के साथ ही एक सीट पर आगे चलने वाली कांग्रेस ने दो घंटे बाद ही यह बढ़त भी गंवा दी।

मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं

मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं

दिल्ली चुनाव 2020 में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को मतगणना के शुरुआती रुझान देखकर बयान दिया है। दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि शुरुआती रुझानों में भले आप बढ़त बनाए हुए हो, मगर हमें उम्मीद है कि आप और भाजपा की सीटों को यह गेप कम होगा। दिल्ली चुनाव परिणाम 2020 जो भी आएगा, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। बता दें कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद बयान दिया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

एग्जिट पोल हमें दस से 12 सीट ही दे रहे थे

एग्जिट पोल हमें दस से 12 सीट ही दे रहे थे

मनोज तिवारी ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। अभी कई चरणों की मतगणना बाकी है। हमें सूचना मिली है कि कई सीटों पर बढ़त का अंतर सिर्फ एक हजार ही है। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को उत्साह कम करने की जरूरत है। वैसे भी एग्जिट पोल हमें दस से 12 सीट ही दे रहे थे जबकि अभी हम 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तीन बजे की पोलिंग का चरण भी खुलने वाला है।

अगर आज हम 55 सीटें जीत जाएं तो...

अगर आज हम 55 सीटें जीत जाएं तो...

' दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले अपने घर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'चुनाव नतीजों को लेकर मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि आज का दिन भाजपा के लिए अच्छा दिन साबित होगा। भाजपा के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं और आज हम दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। आप लोग आश्चर्य मत कीजिएगा, अगर आज हम 55 सीटें जीत जाएं।' आपको बता दें कि इससे पहले मनोज तिवारी ने कहा था कि भाजपा दिल्ली में 48 सीटें जीतेगी।

Delhi election results: 70 में से 21 सीटों पर 1000 से कम का अंतर, कितने पर कौन आगेDelhi election results: 70 में से 21 सीटों पर 1000 से कम का अंतर, कितने पर कौन आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स में 328 अंकों का उछालदिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स में 328 अंकों का उछाल

Comments
English summary
Delhi BJP Chief Manoj Tiwari reaction on Vote Counting Trends
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X