खुद के सर्वे में दिल्ली में भाजपा को जीत, नई दिल्ली से हारेंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तारिखों का ऐलान भले ना हुआ हो, लेकिन पार्टियों के बीच खींच तान का दौर शुरु हो गया है। सभा पार्टियां अपने-अपने जीत का दावा कर रही है। वहीं अपने कराए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की उम्मीद है।

delhi bjp

खुद के कराए सर्वे में भाजपा को दिल्ली में 43 से 48 सीटें मिलने की उम्मीद है तो वहीं सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी केसंयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से हारते हुए दिखाया गया है।

इस सर्वे के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भाजपा को 43 से 48 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 15 से 19 सीटें और कांग्रेस को 7 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जा सकती है।

गौर करने वाली बात ये है कि सर्वे के मुताबिक आगामी चुनावों में सिर्फ एक मुद्दा हावी होगा वो है मोदी फैक्टर। भाजपा को उम्मीद है कि महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में भी मोदी की लहर चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+