दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, बिजली बिल आधा करने का वादा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस दिल्ली चीफ अरविंदर सिंह 'लवली' ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी जो भी वादे कर रही है उसे जरूर पूरा करेगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र का यह पहला हिस्सा है।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमारा घोषणापत्र 'आप' और बीजेपी की तरह नहीं है, इसमें सिर्फ लिखने के लिए कुछ नहीं लिखा गया। जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र हमारे लिए रामायण या कुरान जैसा पवित्र है।












Click it and Unblock the Notifications