दिल्ली में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, दिनदहाड़े ACP की सड़क पर पिटाई

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली देश की राजधानी है। यहां तमाम सियासी हलचल और उससे जुड़े लोग रहते हैं। सारे सरकारी विभाग यहां मौजूद है। इन सब की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर है।

delhi police

तमाम आम जनता से खास लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली दिल्ली पुलिस कैसे आपकी सुरक्षा कर पाएंगी जबकि वो खुद सुरक्षित नहीं है। जी हां राजधानी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। आज की घटना देखने के बाद तो ये बात और भी पक्की हो जाती है। दिल्ली पुलिस में स्पेशल सेल के एसीपी अमित कुमार बदमाशों से खुद की रक्षा नहीं कर पाए। कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया।

दिल्ली में लोदी श्मशान घाट के पास शाम करीब साढ़े 4 बजे जब अमित कुमार पुलिस हेडक्वार्टर जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उनपर लात-घूसों के अलावा हेलमेट, रॉड और पत्थर से बुरी तरह से पीटा गया। चश्मीदों के मुताबिक वहां एक छोटी सी दुर्घटना हुई थी। एक परिवार का बेटा कार से जा रहा था जबकि उसके परिवारवाले बाइक से जा रहे थे।

इसी बीच एसीपी की कार से उसकी कार की टक्कर हो गई। इस छोटी सी घटना के बाद दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ और फिर पूरे परिवार ने मिलकर एसीपी को बुरी तरह से पीट दिया। उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी हमलावरों को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+