विधायकों के फंड 250 फीसदी बढ़ाना चाहती है केजरीवाल सरकार, भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधायकों के फंड में 250 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है।

kejrival

आप सरकार का विधायकों के फंड के लिए खास प्रस्ताव

आप सरकार ने विधायकों को स्थानीय क्षेत्र के विकास में दिए जाने वाले फंड में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में विधायकों को इस फंड के तहत 4 करोड़ रुपये दिए जाते हैं जिसे 14 करोड़ करने का प्रस्ताव किया गया है।

इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि विधायक अपने क्षेत्र का विकास तेजी से कर सकें।

अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो इसे दिल्ली कैबिनेट के सामने लाया जाएगा। उसके बाद इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

4 करोड़ से 14 करोड़ करने का प्रस्ताव

अधिकारी ने बताया कि अभी विधायकों को चार करोड़ का फंड दिया जाता है जिसमें से एक करोड़ रुपये जल बोर्ड को देना होता है। बचे हुए फंड से ही विधायक अपने क्षेत्र का विकास कार्य करते हैं। ऐसे में विधायकों के पास ऐसी संभावना कम होती है कि वह अपने इलाके में ज्यादा विकास कार्य कर सकें।

अधिकारी ने बताया कि विधायक अपने क्षेत्र का ठीक ढंग से विकास कर सकें इसके लिए केजरीवाल सरकार ने ये प्रस्ताव भेजा है, जिसमें वर्तमान वित्त वर्ष में एक साथ 10 करोड़ का फंड बढ़ाने की अपील की गई है।

बता दें कि दिल्ली में साल 2011 में शीला दीक्षित सरकार ने विधायक फंड में बढ़ोतरी की थी। उस समय ये फंड बढ़ाकर दो करोड़ से चार करोड़ किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+