केजरीवाल ने दिल्ली पर फोड़ा महंगाई बम, दिल्ली में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्लीवालों को बड़ा झटका दे दिया है। आप सरकार ने दिल्ली वालों पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। दिल्ली सरकार के फैसले की वजह से दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वैट में इजाफा कर दिया है। इसकी वजह से पेट्रोल के दाम 2.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.83 रुपये बढ़ गए हैं। नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी। दरअसल दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट की दर 20 से 25 प्रतिशत बढ़ा दी है, जबकि डीजल में वैट 12.5 से बढ़ाकर 16.6 कर दिया है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव रखा था कि कुछ चीजों पर वैट 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया जाए। सरकार की इस लिस्ट में पेट्रोल, डीजल भी शामिल हैं। अगर यह पास हो गया तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications