दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल टॉप-10 में शामिल, CM केजरीवाल ने दी बधाई, बोले- टीम शिक्षा पर गर्व, 'अद्भुत उपलब्धि'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एजुकेशन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के दो सरकारी स्कूलों ने देश में राज्य सरकार के डे स्कूलों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एजुकेशन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के दो सरकारी स्कूलों ने देश में राज्य सरकार के डे स्कूलों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि मेरी टीम शिक्षा पर गर्व है। एक बार फिर दिल्ली सरकार के स्कूल शिक्षा विश्व स्कूल रैंकिंग में टॉप पर है। भारत में सबसे अच्छे राज्य के सरकारी स्कूल हैं।

सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर-10 द्वारका ने पहली रैंक हासिल की और राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय यमुना विहार एजुकेशन वर्ल्ड (ईडब्ल्यू) द्वारा जारी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहा। एजुकेशन वर्ल्ड जो शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है। हर साल स्कूलों के लिए रैंकिंग जारी करता है। उन्होंने कहा कि टॉप 10 में पांच स्कूल दिल्ली के हैं। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की शिक्षा टीम को बधाई देते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को "अद्भुत उपलब्धि" बताया है।
EW द्वारा जारी लिस्ट में केरल, महाराष्ट्र, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के स्कूल शामिल हैं। नई दिल्ली का द्वारका सेक्टर-10 स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय वर्ष 2021 में भी इस लिस्ट में टॉप पर था।
यह भी पढ़ें- 'क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं', सीएम केजरीवाल ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications