'क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं', सीएम केजरीवाल ने कसा तंज

पीएम मोदी के बयान पर केजरीवाल ने टिप्पणी की कि मोदी कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने गुजरात की एक रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 'चुपचाप' प्रचार कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने को कहा। पीएम मोदी के इस बयान के पलटवार में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या मोदी गुजरात में मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। गुजरात की रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा को अपने चुनावी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। उनके इसी बयान पर केजरीवाल ने टिप्पणी की कि मोदी कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं।

arvind kejrwal

केजरीवाल ने ट्वीट कर कसा तंज
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं।' गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर ली हैं। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने इस बार गुजरात में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे आपको चेताने की जरूरत पड़ी है, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि इस बार कांग्रेस ने नई रणनीति अपनाई है। मैंने इसकी जांच-पड़ताल नहीं की है, लेकिन पहली नजर में मुझे ऐसा लगता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+