ई-रिक्शा के लिए दिल्ली में बाल-विवाह, 2 बच्चों के बाप से जबरन कराई शादी, 5 गिरफ्तार
नयी दिल्ली। एक ओर प्रधानमंत्री बेटी पढ़ाओ बोटी बचाओ का नारा दे रहे हैं तो वहीं राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में बाल-विवाह का मामला सामने आया है। जहां एक लालची पिता ने 60 रुपए और ई-रिक्शा के लिए अपनी नाबालिग बेटी की शादी दो बच्चों के बाप से करा दी। Video: 60 साल बुजुर्ग ने की 12 साल की बच्ची से शादी, फिर जो हुआ...

जानकारी के मुताबिक भलस्वा डेयरी इलाके में लालची पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी की शादी 35 साल के एक युवक से करा दी। जिसके पहले से ही दो बच्चे थे। लाललची पिता ने शादी के बाद लड़की ससुराल भेजने की बहुत कोशिश की, लेकिन बच्ची जाने को तौयार नहीं हुई। खुद लड़की ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पिता समेत 5 लोगों को बाल विवाह कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
लिस ने बाल विवाह कराने के आरोप में लड़की के पिता, आरोपी युवक व एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ने लड़के वालों से 60 हजार रुपये व एक ई-रिक्शा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications