RSS के निशाने पर भाजपा, कहा हार के लिए किरण जिम्मेदार
नयी दिल्ली। दिल्ली में चुनावी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी पर आरएसएस ने निशाना साधा है। संघ ने भाजपा की करारी शिकस्त के लिए भाजपा के फैसले को जिम्मेदार ठहराते हुए उसपर निशाना साधा है। संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में हार का मंथन करने के बाद कहा है कि दिल्ली में ऐन चुनाव से पहले किरण बेदी को लाना गलत फैसला था।

संघ ने भी माना कि किरण बेदी को लाकर भाजपा ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नाराज किया। जिसकी वजह से बीजेपी महज 3 सीटों पर सिमट गई। हालांकि संघ का मानना है कि दिल्ली का फैसला मोदी सरकार पर जनमत नहीं है। दिल्ली की जनता ने स्थानीय मुद्दों पर नई सरकार को चुना है।
संघ मुखपत्र के मुताबिक दिल्ली चुनाव में किरण बेदी को लाना सबसे गलत फैसला था। उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने का फैसला गलत था। संघ ने ये भी कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की बढ़ती ताकत की अनदेखी की। बीजेपी ने बाहरी नेताओं को अपने खेमे में लाने में ज्यादा समय बर्बाद किया। वहीं संघ के आरोप पर भाजपा ने कहा कि दिल्ली में हार के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन पार्टी के भीतर अभी विश्लेषण जारी है।












Click it and Unblock the Notifications