31 दिसंबर को नौ बजे के बाद दिल्‍ली राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल सकेंगे यात्री

31 दिसंबर की शाम भीड़ को कम करने के मद्देनजर रात 9 बजे के बाद दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि इस स्‍टेशन पर आखिरी ट्रेन के छूटने तक यात्री एंट्री कर सकेंगे।

DELHI METRO

नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़ को कम करने के लिए रात 9 बजे से दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के छूटने तक यात्रियों की एंट्री होगी। डीएमआरसी यात्रियों से इस आदेश के अनुसार अपन यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर, 2022) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, यात्रियों के प्रवेश की अनुमति स्टेशन से आखिरी ट्रेन छूटन तक दी जाएगी।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों और अभियान की योजना बनाई है कि नागरिक नए साल की पूर्व संध्या का सुरक्षित रूप से आनंद लें।विशेष पुलिस आयुक्त यातायात एसएस यादव ने गुरुवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात के सुचारू प्रवाह और नियमन के लिए पूरे शहर में व्यापक यातायात व्यवस्था की योजना बनाई गई है।

एसएस यादव ने कहा पूरी दिल्ली को कवर करने के लिए अच्छी तरह से व्यवस्था की जाएगी जहां इस तरह के समारोह आयोजित किए जाएंगे। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, राजौरी गार्डन, एनएफसी, जीके, डिफेंस कॉलोनी, हौज खास के आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छतरपुर, और पंजाबी बाग जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+