दिल्‍ली में सदिग्ध हालत में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की घर में मिली लाश, बगल में सोए थे दो बच्‍चे

दिल्‍ली में सदिग्ध हालत में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की घर में मिली लाश, बगल में सोए थे दो बच्‍चे

नई दिल्‍ली, 10 सितंबर। देश की राजधानी दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्‍ली के मीर दर्द इलाके में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की संदिग्ध मौत हो गई है। उसकी लाश उसके घर में मिली। ताज्जुब करने वाली बात ये है कि एसआई की डेडबॉडी के पास उसके दो बच्‍चे सोते हुए मिले।

crime

पुलिस ने बताया शनिवार की दोपहर को उन्‍हें सूचना मिली कि दिल्ली के मीरदर्द इलाके के हाउस नंबर 82 में एक पुलिस वाले की मौत हो गई है घर में पड़ी लाश के पास दो बच्‍चों के अलावा कोई नहीं है। हालांकि जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां उसकी पत्‍नी हिना खान अपने तीन बच्‍चों के साथ मौजूद थी। उसने बताया उसका 40 वर्षीय पति यूनुस खान दिल्‍ली पुलिसकमला मार्केट पुलिस स्‍टेशन के क्राइम ब्रांच में एसआई के पद पर तैनात था।

पत्‍नी हिना खान ने बताया कि वो अपने पति के साथ दो बच्‍चों को छोड़ कर अपनी 6 साल की बेटी को लेकर मायके गई थी। वहां से पति को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ तो वो अपने घर वापस आई। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ कर अंदर आए तो देखा अंदर पति की लाश पड़ी हुई है और उसके पास हमारे दो बच्‍चे जिनकी उम्र दो और तीन साल थी वो सोए हुए थे।

बता दें फॉरेसिंग टीम ने जांच के लिए वहां से सैंपल कलेक्‍ट किया है और मृतक एसआई की लाश पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के मेवात का मूल निवासी मृतक यूनुस खान की दो बीबियां हैं पहली पत्‍नी जरीना से सात बच्‍चे और दूसरी पत्‍नी हिना से तीन बच्‍चे हैं। वो अपनी दूसरी पत्‍नी के साथ अधिक समय रहता था उसी घर से उसकी लाश बरामद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+