कोरोना का प्रकोप: दिल्ली सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब शादी-पार्टी में इतने लोग ही होंगे शामिल

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले वर्ष जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई राज्यों में संक्रमण को बढ़ता देख नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों ने सरकार को कड़े फैसले लेने पर मजबूर कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार देर रात दिल्ली सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल की नई गाइडलाइन जारी की है। दिशा-निर्देशों के मुताबिक यहां की जनता को कोरोना नियमों का सख्ती से पालने करने का निर्देश दिया गया है।

Coronavirus outbreak in the capital Delhi government released new guideline

Recommended Video

    Corona Guidelines: Delhi Govt. की नई गाइडलाइंस, शादी में अब इतने लोग होंगे शामिल | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली सरकार के नई गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार से संबंधित आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्तियों को अनुमति होगी। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग के लिए प्रावधान और हैंड वाश या सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके अलावा दिल्ली में शादी और अन्य समारोहों के लिए हॉल की क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत की अनुमति दी जाएगी, 100 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या की अनुमति होगी। खुले स्थानों पर स्थान के आकार को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 200 लोगों को अनुमति होगी।

    दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 1500 से अधिक नए मामले
    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 1558 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 1534 और गुरुवार को 1515 नए मामले सामने आए थे। यानी लगातार तीसरे दिन दिल्ली में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। तीसरे दिन कोरोना के 1500 से अधिक नए मामले सामने आने से सरकार से लेकर डॉक्टर तक सभी चिंतित हैं। आज 10 और मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 11000 के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,55,834 पहुंच गया है और अब तक 10,997 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 6,625 एक्टिव मामले हैं और 6,38,212 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: 12 सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की बैठक, पांच बातों पर ध्यान देने को कहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+