DU के B.Tech स्टूडेंट्स को राहत, दाखिला ले चुके छात्रों के लिए 4 साल का रहेगा कोर्स

2013-14 सत्र में बीटेक कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए कोर्स 4 साल का ही रहेगा, हालांकि अभी बीएमएस कोर्स पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ये दोनों ही कोर्स पिछले साल से ही डीयू में शुरू किए गए थे। डीयू द्वारा 4 साल के ग्रेजुएट प्रोग्राम को वापस लिए जाने से इन छात्रों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन यूसीजी ने बीटेक छात्रों को बड़ी राहत दी है।
गौरतलब है कि इस साल से अब डीयू में इन दोनों कोर्सेज के तहत दाखिले नहीं होंगे। यूनिवर्सिटी ने खुद इस बात की घोषणा की है। इससे पहले बीटेक, बीएमएस छात्रों का स्मृति ईरानी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मृति ईरानी के घर में घुसने का भी प्रयास किया लेकिन दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया।











Click it and Unblock the Notifications