बंगलों पर कब्जे के लिहाज से कांग्रेस अब भी सबसे आगे
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) हालांकि कांग्रेस का हर जगह चुनावों में सूपड़ा साफ हो रहा है, पर राजधानी में बंगलों पर कब्जा जमाने के लिहाज से वह बाकी दलों से आगे हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने 18 दलों को प्लाट, बंगले और विट्ठलभाई पटेल हाउस में सूइट आवंटित किए ताकि राजनीतिक दल वहां से अपने दफ्तर चला सके।

कांग्रेस के पास कितने बंगले
कांग्रेस के पास 5 रायसीना रोड, 26 अकबर रोड, सी- 109 चाणक्यपुरी और 24 अकबर रोड के बंगले है। उसे कोटला रोड में 2007 में अपना मुख्यालय बनाने के लिए प्लाट भी दिया गया था।
जवाहर भवन ट्रस्ट
कांग्रेस को डा. राजेन्द्र प्रसाद रोड पर भी एक प्लाट मिला था। वहां से अब जवाहर भवन ट्रस्ट चलता है। कांग्रेस को उसकी दिल्ली इकाई के लिए राउज एवेन्यू में एक प्लाट मिला। कांग्रेस के पास विट्ठलभाई पटेल हाउस में 9 सूइट हैं।
भाजपा के पास दो बंगले
उधर, भाजपा के पास दो बंगले हैं 14 पंडित पंत मार्ग पर 11 अशोक रोड पर। पार्टी के पास 8 सूइट भी हैं। बता दें कि जिस दल के संसद के दोनों सदनों में 200 सदस्य होते हैं, उसे 8 सिंगल रूम के सूइट आवंटित किए जाते हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को कोटला रोड पर प्लाट मिले । वहां पर अब उसका दफ्तर है। माकपा के पास कोटला रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दफ्तर हैं। राष्ट्रीय जनता दल का भी कोटला रोड़ पर धप्तर है। उसे यहां पर दफ्तर के निर्माण के लिए 2007 में प्लाट मिला था।












Click it and Unblock the Notifications