शीला के बयान से BJP खुश, लेकिन कांग्रेस ने की पार्टी से निकालने की मांग

नयी दिल्ली। लगातार 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेसी नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए उनका ही बयान मुसीबत का कारण बन गया है। शीला ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बयान क्या दिया मानों कांग्रेस में खलबली मच गई। हालात ये है कि अब उन्हें कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है।

sheila dikshit

शीला ने दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रही सियासी गहमा-गहमी के बीच कहा कि बीजेपी के पास अगर दिल्ली में सरकार बनाने लायक नंबर हैं तो उसे बना लेनी चाहिए। शीला दीक्षित के इस बयान पर कांग्रेस में खलबली मचा दी है। कांग्रेस ने शीला के इस बयान से न केवल खुद को अलग किया है, बल्कि कई नेताओं ने शीला के खिलाफ आवाज भी बुलंद कर दी है।

कांग्रेसी इसे शीला की निजी राय करार दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख शीला दीक्षित को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

जबकि कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने ट्वीट कर कहा है कि यह शीला दीक्षित की निजी राय है। आम आदमी पार्टी ने भी शाली के इस बयान की आलोचना की है, जबकि बीजेपी ने इसका स्वागत किया है। गौरतलब है कि हाल ही में केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुकीं शीला दीक्षित ने संकेत दिए थे कि वह एक बार फिर राजनीति में सक्रिय होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+