नक्सली पर प्रशांत का विवादित बयान, केजरीवाल ने किया बचाव

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण आम आदमी पार्टी के बड़बोले नेता बनते जा रहे है। उनका विवादों ने नाता जुड़ता जा रहा है। आए दिन प्रशांत भूषण विवादित बयान देते जा रहे है। पहले कश्मीर के अंदरुनी हिस्सों में सेना की तैनाती पर सवाल खड़े किए तो बाद में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर जनमत संग्रह कराने की वकालत की है। प्रशांत भूषण के ये बयान पार्टी के लिए सिरदर्द बनते जा रहा है। पार्टी चाह कर भी इन बयानों ने अपनी पीछा नहीं छुड़ा पा रही है और तो और भूषण मानने को तैयार नहीं है।

प्रशांत भूषण विवादित बयान देते है तो अरविंद केजरीवाल सफाई पेश करते है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बचाव करते हुए कहा कि मैंने प्रशांत भूषण से बात की है और उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उनके बयानों को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है। वहीं बीजेपी ने प्रशांत भूषण के इस बयान पर हमला बोला है। उन्होंने प्रशांत भूषण के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को कठघरे में खड़ा किया। बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने प्रशांत भूषण के बयान की आलोचना की है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस तरह के बयानों से राज्य सरकारों की मदद से नक्सलवाद की समस्या के निपटारे की कोशिश में लगे केंद्र के प्रयास कमजोर होंगे और सुरक्षा बल हतोत्साहित होंगे।

बीजेपी ने मांग की है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी आप पार्टी से इस मुद्दे पर अपना रूख साफ करे। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रशांत ने कश्मीर में जनमत संग्रह को लेकर विवादित बयान दिया था। पार्टी ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+