बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

युवती की शिकायत के मुताबिक पुजारी ने छतरपुर स्थित एक होटल में नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। पजारी के साथ-साथ उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली का महरौली थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और जबरन रोकने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश किया।
जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गयाहै। अब पुलिस दोनों से इस मसले पर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक केशव प्रसाद नंबूदरी और उनके चचेरा भाई विष्णु प्रकाश महिला को पहले से जानते है। दोनों उसने मिलने दिल्ली पहुंचे और होटल में शराब के नशे में उससे बदसलूकी करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications