दिल्ली के इंद्रलोक में 3 मंजिला इमारत ढही, 4 लोगों की मौत, कई लोग अब भी फंसे

building collapse
नयी दिल्ली। दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढ़ह गई। अचानक बिल्डिंग ढ़ह जाने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इमारत में 4 परिवार रहते है। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त सबी लोग घरों में ही मौजूद थे। सुबह 8:30 बजे के करीब ये हादसा हुआ। खबर आ रही है कि मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। इमारत में अब भी 10 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है।

स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक इस इमारत में 4 परिवार रहते थे। राहत बचाव कर्मी, दिल्ली पुलिस और दमकल कर्मी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए है।

इमारत के मलबे को हटाने का काम जारी है तो वहीं घायलों को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इमारत पुरानी थी। लेकिन ढ़हने की असली वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। राहत बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोग भी बचाव दल के सात जुटे हुए है। वहीं आस-पास की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+