टिकट बंटबारे पर बीजेपी में हंगामा, सतीश उपाध्याय की अनदेखी से नाराज
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव को लेकर कल देर रात भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किरण बेदी को भाजपा का सीएम उम्मीदवार बनाया तो वहीं 62 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को चुनाव का टिकट नहीं मिला, जिसे लेकर उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। कल देर रात भी उनके समर्थकों ने पार्टी प्रदेश कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया था और आज भी उनका प्रदर्शन जारी रहा।
उपाध्याय के समर्थक पार्टी में उनकी अनदेखी से नाराज है। वहीं किरण बेदी को सीएम दावेदार बनाए जाने को लेकर ये कार्यकर्ता नाराज है। उपाध्याय के समर्थक उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। पार्टी ऑफिस के बाहर हंगामा कर रहे समर्थकों ने उपाध्याय को सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की भी मांग की है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर ये समर्थक 'पैराशूट सीएम' नहीं चलेगा के नारे लगा रहे हैं। समर्थकों के विरोध के बीच सतीश उपाध्याय उन्हें समझाते रहे, लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं है। इस मौके पर सतीश उपाध्याय सहित दिल्ली भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सतीश उपाध्याय ने समर्थकों को समजाते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता अच्छे हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि 70 सीटों पर भाजपा जीते। यह क्षणिक भावना है। हमें किरण बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है और केजरीवाल को भगाना है। गौरतलब है कि दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों के नामों में सतीश उपाध्याय का नाम नहीं होने पर समर्थक खासे नाराज हैं।













Click it and Unblock the Notifications