दिल्ली को चाहिए आयरन लेडी, 'आइ रन' मैन नहीं-भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के नाम के ऐलान के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल ने बेदी को खुली बहस की चुनौती दी थी, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने खारिज कर दिया है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को आई रन मैन नहीं आयरन लेडी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ड्रामा पॉलिटिक्स अब दिल्ली में नहीं चलेगी।
पात्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता डिबेट नहीं डिलीवरी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल किरण बेदी के कंधों पर चढ़कर लोकप्रियता हासिल करना चाहते ,हैं जो भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं होने देगी।
पात्रा ने केजरीवाल को राजनैतिक महात्वाकांक्षी करार देते हुए कहा कि केजरीवाल पहले बनारस में नरेंद्र मोदी से बहस की मांग कर रहे थे और किरण बेदी से इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बेदी जी से बहस का समय गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बेदी से उस समय डिबेट करनी चाहिए थी जब उन्होंने उनका साथ छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications