दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भाजपा की स्टूडेंट विंग एबीवीपी का वर्चस्व
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में भाजपा की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चारों सीटें अपने नाम कर ली हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में नार्थ कैंपस में जीत के बाद छात्रों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली। अध्यक्ष के पद पर सतिंदर अवाना, उपाध्यक्ष के पद पर सन्नी डेढ़ा, सचिव के पद पर अंजलि राणा ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर छत्रपाल यादव को जीत हासिल हुई है।
अध्यक्ष पद की सीट सतिंदर अवाना ने 6500 वोटों से जीती है। गौरतलब है कि पिछले साल भी चारों सीटों पर एबीवीपी का ही कब्जा था। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी की छात्र विंग भी चुनाव के मैदान में थी जिसे भारी निराशा हाथ लगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी डीएस रावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया बिल्कुल शांतिपूर्ण रही। डूसी के चुनाव में सभी पदों के लिए कुल 1,35,298 मतदाता थे।













Click it and Unblock the Notifications