विजेंद्र गुप्‍ता को जान से मारने की धमकी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्‍ता को जान से मारने की धमकी मिली है। विजेंद्र गुप्‍ता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

BJP MLA Vijendra Gupta gets life threats; Delhi police start investigation

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक विजेंद्र गुप्‍ता के पीए के नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि विजेंद्र गुप्ता दो बार बच गए लेकिन इस बार नहीं बचोगे चाहे जितनी सिक्योरिटी बढ़वा लो।

आपको बता दें कि इससे पहले भी विजेंद्र गुप्‍ता को तीन बार धमकी भरी कॉल आ चुकी है। विजेंद्र गुप्‍ता ने आरोप लगाया है कि वो लगातार केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने में लगे हैं, इसलिए ऐसी धमकी के पीछे आम आदमी पार्टी के लोगों का हाथ है। दिल्ली पुलिस विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+