भाजपा नेताओं की तू-तू मैं-मैं, भरी सभा में मनोज तिवारी को किया गया जलील

झगड़े के बाद इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के आलाकमान के पास भी पहुंच गई है। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षद, जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच बचाव की जहमत नहीं उठाई। विधायक नरेश गौड़ ने सांसद मनोज तिवारी को मंच पर ही खूब लताड़ लगाई। विधायक नरेश गौड़ ने सांसद मनोज तिवारी पर आरोप लगाया है कि वे सांसद बनने के बाद आम जनता की सुध लेने भी नहीं पहुंच रहे हैं।
मनोज तिवारी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा गया कि बिल्डरों को तो मिलने का समय देते हैं लेकिन भाजपा विधायकों से मिलने का वक्त उनके पास नहीं है। गौड़ ने कहा कि दर्शन देने की बात तो दूर मोबाइल पर बात करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं मनोज तिवारी। नरेंश गौड़ ने आरोप लगाया कि मनोज तिवारी अपने साथ बराबर बाउंसर लेकर चलते हैं। इस संबंध में सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि उनका आरोप गलत है।












Click it and Unblock the Notifications