आम आदमी पार्टी के पोस्टरों पर भाजपा नेता की तस्वीरें

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी (आप) कुछ भी कर सकती है। उसके रणनीतिकार गजब के हैं। इस बात को वे एक बार फिर से साबित कर रहे हैं। आज राजधानी की बहुत से अहम इलाकों की दिवारों में पोस्टर चिपके हैं,जिनमें आप ने भाजपा नेता जगदीश मुखी की फोटो भी छापी है। जाहिर है, इस तरह का कोई कदम आप ही उठा सकती है।

BJP leader Jagdish Mukhi in AAPs posters in Delhi

केजरीवाल बनाम मुखी

आप के इन पोस्टरों में एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं तो दूसरी मुखी। पोस्टर के ऊपर लाल रंग में सवाल है.... दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन हो ? सवाल तो वाजिब हो सकता है आम आदमी पार्टी का। पर, आप के पोस्टर में भाजपा के शिखर नेता की फोटो देने का कोई मतलब समझ नहीं आता।

मुखी का मजाक

हालांकि जानकारों का कहना है कि केजरीवाल एक तरह से अपने पोस्टरों में मुखी की फोटो देकर उनकी खिल्ली उड़ाना चाहते हैं कि इतनी बड़ी उम्र का इंसान अब उनके सामने कहां टिकता है। दरअसल माना जा रहा है कि भाजपा मुखी को अपने मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट कर सकती है।

बेहद उर्जावान मुखी

हालांकि जानकारों को पता है कि यह बात अलग है कि मुखी बेहद मेहनती और उर्जावान नेता हैं। वे 1993 से दिल्ली विधानसभा के सदस्य हैं जनकपुरी सीट से।

शोभा नहीं देता

पूर्वी दिल्ली भाजपा के मंडल प्रमुख नरेन्द्र गंभीर ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी को शोभा नहीं देता कि वे अपने पोस्टरों में मुखी जी का मजाक बनाने की चेष्टा करे। यह बात दीगर है कि आप इस तरह का कदम उठाकर अपने को एस्पोज ही कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+