'आप' के चंदे पर 'आवाम' ने उठाया सवाल तो केजरीवाल ने बताया साजिश
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चंदे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 'आवाम' नाम के एक संगठन ने आप पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि 'आप' ने फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपये चंदा लिया है। एक संगठन की ओर से फंडिंग में घोटाले के आरोप लगने के बाद संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश की जा रही है।

ट्विटर पर केजरीवाल ने लिखा है कि भाजपा पहले ही चुनाव हार चुकी है, इसलिए वो मेरे और आप के खिलाफ एक बड़ी साजिश रच रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि इस चुनाव में दिल्ली के लोगों की परीक्षा होगी। मुझे पूरा यकीं है कि वे सच्चाई का समर्थन करेंगे। वहीं आप नेता योगेंद्र यादव ने अवाम संगठन द्वारा फंड को लेकर लगाए गए आरोप पर कहा है कि उनके आरोप बेबुनियाद है।
योगेंद्र यादव ने कहा है कि वो किसी भी तरह की जांच से गुजरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि चंदे को लेकर उनका तरीका हमेशा से पारदर्शी रहा है। हमारी फंडिंग में कही कोई गड़बड़ी नहीं है।आपको बता दें कि आवाम नाम के एक संगठन ने आम आदमी पार्टी की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए है कि जो लोग आप को चंदा देते हैं उनके ऑफिस झुग्गियों में हैं। संगठन ने आम आदमी पार्टी को फंडिंग देने वाली कंपनियों पर सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications