दिल्ली चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान, उपाध्याय नहीं लड़ेंगे चुनाव
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर देर रात भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रात 12 बजे भाजपा नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी 62 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इस सभी नामों में सबसे चौंकाने वाला नाम रहा नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली नूपुर शर्मा का। नूपुर शर्मा नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने यहां से युवा चेहरे को मौका दिया हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा में शामिल हुए विनोद कुमार बिन्नी को पड़पड़गंज सीट से टिकट दिया गया है। बिन्नी यहां अपने पूर्व सहयोगी आप नेता मनीष सिसोदिया को टक्कर देंगे।

वहीं सुबह की कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली कृष्णा तीरथ को पटेल नगर विधानसभा सीट से टिकट मिला है। उनके अलावा जगदीश मुखी को एक बार फिर से जनकपुरी सीट से टिकट मिली है। जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे एमएस धीर। बुराड़ी सीट से गोपाल झा को टिकट मिला है। चांदनी चौक से सुमन गुप्ता, नरेला से नीलमणि को, लक्ष्मीनगर सीट से वीवी त्यागी को टिकट मिला है।
भाजपा के लिस्ट में 20 युवा चेहरों को शामिल किया गया है। जबकि 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 12 रिजर्व दलीत सीटों के अलावा एक और दलित उम्मीदवार उतारा गया हैं। जबकि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय चुनाव नहीं लड़ेंगे। सभी विधायकों की टिकट दिया गया है। देखें लिस्ट:
1. नरेला- नील दमन खत्री
2. बुराड़ी-गोपाल झा
3. तिमारपुर-प्रोफेसर रजनी अब्बी
4. आदर्श नगर-राम किशन सिंघल
5. बादली-राजेश यादव
6. रिठाला-कुलवंत राणा
7. बवाना (सुरक्षित)- गुगन सिंह
8. मुंडका-मास्टर आजाद सिंह
9. किराड़ी-अनिल झा
10. सुल्तानपुर माजरा (सुरक्षित)-प्रभु दयाल साईं
11. नागलोई जाट-मनोज शौकीन
12. मंगोलपुरी-सुरजीत
13. रोहिणी-विजेंद्र गुप्ता
14. शालीमारबाग-रेखा गुप्ता
15. शकूरबस्ती-एससी वत्स
16. त्रिनगर-नंद किशोर गर्ग
17. वजीरपुर- महेंद्र नागपाल
18. मॉडल टाउन- विवेक गर्ग
19. सदर बाजार-प्रवीण जैन
20. चांदनी चौक-सुमन कुमार गुप्ता
21. मटिया महल- अंजुमन दहलवी
22. बल्लीमरान- श्याम मोरवाल
23. करोलबाग (सुरक्षित)- योगेंद्र चांदोलिया
24. पटेल नगर (सुरक्षित)- कृष्णा तीरथ
25. मोती नगर- सुभाष सचदेवा
26. मादीपुर (सुरक्षित)- राजकुमार फुलवारिया
29. तिलक नगर-राजीव बब्बर
30. जनकपुरी- जगदीश मुखी
32. उत्तम नगर-पवन शर्मा
33. द्वारका-प्रद्युमन राजपूत
34. मटियाला-राजेश गहलोत
35. नजफगढ़-अजित खडख़ड़ी
36. बिजवासन-सतप्रकाश राणा
37. पालम-धर्मदेव सोलंकी
38. दिल्ली कैंट-करण सिंह तंवर
39. राजेंद्र नगर- आरपी सिंह
40. नई दिल्ली-नुपूर शर्मा
41. जंगपुरा-एमएस धीर
42. कस्तूरबा नगर-रविंद्र चौधरी
44. आरके पुरम-अनिल शर्मा
46. छतरपुर-ब्रह्म सिंह तंवर
47. देवली (सुरक्षित)- अरविंद कुमार
48. अंबेडकर नगर (सुरक्षित)-अशोक चौहान
49. संगम विहार- एचसीएल गुप्ता
52. तुगलकाबाद-विक्रम बिधूड़ी
53. बदरपुर-रामबीर सिंह बिधूड़ी
54. ओखला-ब्रह्म सिंह बिधूड़ी
55. त्रिलोकपुरी (सुरक्षित)-किरण वैद्य
56. कोंडली (सुरक्षित)-हुकुम सिंह
57. पटपडग़ंज-विनोद कुमार बिन्नी
58. लक्ष्मीनगर-बीबी त्यागी
59. विश्वासनगर-ओपी शर्मा
60. कृष्णानगर-किरण बेदी
61. गांधीनगर-जितेंद्र चौधरी
63. सीमापुरी (सुरक्षित)-कर्मवीर चंदेल
64. रोहताश नगर-जितेंद्र महाजन
65. सीलमपुर-संजय जैन
66. घोंडा-साहब सिंह चौहान
67. बाबरपुर-नरेश गौड़
68. गोकलपुरी (सुरक्षित)-रणजीत कश्यप
69. मुस्तफाबाद-जगदीश प्रधान
70. करावल नगर-मोहन सिंह बिष्ट












Click it and Unblock the Notifications