केजरीवाल का आरोप, BJP के हर विधायक को मिला 5 हजार बोगस वोट जुटाने का टारगेट

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सावल उठाया है। खुलासा करने में माहिर केजरीाल ने भाजपा के विधायकों पर बोगस वोट जुटाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फर्जी वोटर कार्ड बनवाने वाली है।

arvind kejriwal

अपने आरोप के खिलाफ केजरीवाल ने औपचारिक शिकायत दर्ज करावाने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनावों के लिए तैयार हैं , लेकिन इस चुनाव में भाजपा बोगस वोट जुटा सकती है।अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दिल्ली के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 5000 फर्जी वोटर कार्ड बनवाने का टारगेट दिया है।

इतनी ही नहीं आम आदमी पार्टी के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवाने के भी निर्देश दिए गया। केजरीवाल ने यह भी दावा किया है कि भाजपा इस धांधली के लिए पैसों का खेल कर रही है। केजरीवाल ने इस बात की शिकायत करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+